फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajya sabha poll in jammu and kashmir

JK: राज्य सभा चुनाव के लिए गरमाई सियासत

Sun, 01 Feb 2015 09:08 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
rajya sabha poll in jammu and kashmir

सात फरवरी को होने जा रहे राज्यसभा चुनाव की चार सीटों के मतदान के लिए सियासत गर्म हैं। विधानसभा में विधायकों के नंबर गेम के हिसाब से तीन सीटों पर तो भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय ही है।

विज्ञापन


सियासी शह और मात का खेल सिर्फ एक सीट पर है और इसी सीट पर कांग्रेस नेकां के संयुक्त उम्मीदवार एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


निर्दलीय विधायकों के सहारे इस सीट पर गुलाम नबी आजाद भी जीत सकते हैं और भाजपा-पीडीपी को अगर निर्दलीय विधायकों का साथ मिला तो वह भी इस सीट पर बाजी मार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गणित को बैठाने के लिए कांग्रेस, भाजपा और पीडीपी में मंथन का दौर जारी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं गुलाम नबी आजाद भी निर्दलीय विधायकों के समर्थन के लिए जम्मू में ही हैं।

आजाद की सीट के लिए कांग्रेस ने भी लगाया पूरा जोर

rajya sabha poll in jammu and kashmir

भाजपा और पीडीपी नेताओं में भी अपने विधायकों के अलावा निर्दलीय से संपर्क साधा जा रहा है, ताकि राज्यसभा की चारों सीटों पर दो भाजपा और दो पर पीडीपी का कब्जा हो सके।

चुनाव के विशेषज्ञों की मानें तो भाजपा के शमशेर सिंह मन्हास और अधिसूचना दो में पीडीपी के फैयाज अहमद मीर नंबर गेम में पूरी तरह से सेफ हैं और उनकी जीत तय है। तीसरी अधिसूचना में एक सीट पर भाजपा-पीडीपी समूह का एक प्रत्याशी जीत सकता है।

चौथी सीट पर आंकड़ा गुलाम नबी आजाद के साथ दिखता है, मगर सीपीआई विधायक समेत सात निर्दलीय विधायक सियासी शतरंत में जीत और हार तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed