{"_id":"62f4dd168b014a2c127f1cbc","slug":"rajouri-police-raid-at-news-portal-owner-house-in-jammu-regarding-terrorist-talib-hussain-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: आतंकी तालिब हुसैन मामले में न्यूज पोर्टल मालिक के घर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: आतंकी तालिब हुसैन मामले में न्यूज पोर्टल मालिक के घर छापा
Thu, 11 Aug 2022 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 11 Aug 2022 04:12 PM IST
सार
राजोरी पुलिस ने छापेमारी के दौरान तालिब और पोर्टल के मालिक के साथ खींची कुछ तस्वीरों को जब्त किया है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आतंकी तालिब हुसैन (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लश्कर-ए-तैयबा आतंकी कमांडर तालिब हुसैन के मामले में राजोरी पुलिस ने बुधवार को जम्मू के एक निजी न्यूज पोर्टल मालिक के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि तालिब उक्त चैनल में काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी के दौरान तालिब और पोर्टल के मालिक के साथ खींची कुछ तस्वीरों को जब्त किया है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। तालिब पर राजोरी के कोटरंका और बुद्धल में 5 आतंकी हमले करने के मामले दर्ज हैं। इससे पूछताछ के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पुलिस की टीम खटीकां तालाब पहुंची और पोर्टल मालिक के घर दबिश दी और पूछताछ की गई। इस दौरान तलाशी भी ली गई और दस्तावेज बरामद किए। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि तालिब पोर्टल का नुमांइदा बनकर ही भाजपा में शामिल हुआ था।
विज्ञापन