फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: Terrorists beat up a Gujjar who was grazing cattle for not giving him food.

Rajouri Encounter: कुछ दिनों से इलाके में थे आतंकी, खाना न देने पर पशु चरा रहे ग्रामीण की कर दी थी पिटाई

Thu, 23 Nov 2023 12:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 12:44 PM IST
सार

राजोरी के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन
Rajouri Encounter: Terrorists beat up a Gujjar who was grazing cattle for not giving him food.
राजोरी: मुठभेड़ के दौरान बलिदानी के शव को ले जाते हुए - फोटो : रवि वर्मा

विस्तार

राजोरी में गुरुवार को दूसरे दिन भी मुठभेड़ चल रही है। जिले के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो शव पड़े हुए हैं, इनमें से एक सुरक्षाकर्मी का और एक आतंकी के होने का अंदेशा है।

विज्ञापन

 
पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजीमाला में मंगलवार शाम आतंकवादियों ने एक गुज्जर व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। गुज्जर व्यक्ति ने दोनों आतंकवादियों को खाना देने से मना कर दिया था। गुज्जर ने सुरक्षाबलों को दिए अपने बयान में बताया है कि वह जंगली इलाके में पशु चरा रहा था। अचानक से वहां पर दो अज्ञात बंदूकधारी आ गए और खाना मांगने लगे। उसने कुछ भी होने से इनकार दिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। दोनों बंदूकधारी ज्यादा देर नहीं रुके और वहां से जंगल में भाग गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी आते ही आतंकी साजिशें हो गईं तेज
आतंकी संगठनों ने सर्दी शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर में हमले तेज कर दिए हैं। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है, क्योंकि बर्फ गिरने से पहले सीमा पार से आतंकियों की बड़े स्तर पर घुसपैठ कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि पहले से मौजूद दहशतगर्दों से हमले करवाकर आतंकी सरगना अपनी मौजूदगी का एहसास कराने का प्रयास कर रहे हैं।

बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मुठभेड़ रात 7 बजे तक जारी रही। अंधेरा होने के कारण नौ घंटे बाद गोलीबारी बंद कर दी गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों दहशतगर्दों को घेर रखा है। सूत्रों के अनुसार, बलिदानी अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। एक बलिदानी की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है। 

9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है। यहां पढ़ें पूर खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed