फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri encounter: Dreaded terrorists hiding in small cave in dense forest

राजोरी: घने जंगल में छोटी-सी इस गुफा में छिपे थे खूंखार आतंकी, सेना ने बताया कैसे सफल किया चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन

Fri, 24 Nov 2023 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

आतंकी कारी को पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था और वह लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था।

विज्ञापन
Rajouri encounter: Dreaded terrorists hiding in small cave in dense forest
राजोरी मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के बाजीमाल के जंगलों में 28 घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया है। ढंगरी में सात नागरिकों की हत्या और कंडी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी कारी सहित दो दहशतगर्दों ढेर किए गए। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है। बुधवार और गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित पांच सुरक्षाबल बलिदान हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी चुनौतियों से भरा था। आतंकी घने जंगलों के बीच संकरी छोटी-सी गुफा में छिपे थे। आतंकवादी छिपने की जगह के रूप में इसका इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे ठिकानों का पता लगाना और उनमें सेंध लगाना काफी कठिन होता है। मुठभेड़ स्थल और उस गुफा को भी साझा किया गया है। इन तस्वीरों को देख कर ही ऑपरेशन की चुनौतियों को अहसास किया जा सकता है।
विज्ञापन


14 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर सुमित पटनायक ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी कारी और उसके साथी को पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रशिक्षित किया गया था। दोनों ऑपरेशन में मार गिराया गया है। बुधवार मुठभेड़ के दौरान रात हो जाने पर यूएवी, रात में सक्षम कैमरा और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर आतंकियों पर नजर बनाई रखी। इसके बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर ऑपरेशन शुरू हुआ और दोनों आतंकी ढेर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजोरी जिले की कालाकोट सब डिवीजन के धर्मसाल पुलिस थाने के तहत आते बाजीमाल इलाके में बुधवार को दो आतंकी देखने जाने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया था। नौ घंटे हुई गोलीबारी में दो अफसरों सहित चार जवान बलिदान हो गए थे लेकिन आतंकी नहीं मारे जा सकते थे।



सुरक्षाबलों ने गुरुवार को सुबह आठ बजे फिर से गोलीबारी शुरू की जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली और दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी कारी मारा गया है।

कौन था आतंकी कारी

आतंकी कारी को पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया था और वह लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था। कारी को आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी मिली थी।


वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर भी था। उधर, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने कालाकोट सब डिविजन के जंगलों में गहन तलाशी अभियान चलाया है।

दो दिन तक चली मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन 9 पैरा के शुभम गुप्ता, कालाकोट स्थित सेना की 63 आरआर के एमवी प्रांजल, 9 पैरा के हवालदार कमांडो अब्दुल माजिद और दो अन्य जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed