{"_id":"63b297d7c891c14729098207","slug":"rajouri-attack-rajouri-call-protests-at-many-places-in-dangri-jammu-division-search-operation-going-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajouri Attack: हमले के बाद राजोरी बंद, जम्मू संभाग में कई जगह रोष-प्रदर्शन, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Attack: हमले के बाद राजोरी बंद, जम्मू संभाग में कई जगह रोष-प्रदर्शन, खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:52 PM IST
सार
राजोरी में आज बंद का आह्वान है। राजोरी के प्रमुख नगर, शहर जम्मू, सुंदरबनी, पुंछ समेत कई क्षेत्रों में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। वहीं राजोरी, उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Rajouri Protest
- फोटो : रवि वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजोरी के डांगरी इलाके में 24 घंटे में दो आतंकी वारदातों के बाद प्रदेशभर में लोगों में रोष है। इसे लेकर राजोरी में आज बंद का आह्वान है। राजोरी के प्रमुख नगर, शहर जम्मू, सुंदरबनी, पुंछ समेत कई क्षेत्रों में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। वहीं राजोरी, उधमपुर व अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगा कर जांच की जा रही है। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। डांगरी से साथ लगते इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।
2 of 5
Rajouri Protest
- फोटो : रवि वर्मा
उधर, डांगरी इलाके के मुख्य चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। आतंकी गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के शव और आईईडी धमाके में मारे गए बच्चे के शव को सड़क पर रखकर लोग विलाप और प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही लोगों की मांग है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को बताएं कि मृतक के परिजनों को कैसे इंसाफ मिलेगा।
3 of 5
Jammu Kashmiri Pandit Protest
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जम्मू में राजभवन के बाहर पीएम पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों ने कहा कि अब आतंकियों ने राजोरी में कायराना हरकत को अंजाम दिया है। उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी अपने के खोने के गम को समझते हैं। आतंकी घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि वह घाटियों में सुरक्षित नहीं है। इसलिए वह जम्मू संभाग में तैनाती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Poonch Protest
- फोटो : संवाद
पुंछ में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुंछ बस अड्डे पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने राजोरी घटना को सुरक्षा में चूक बताया और केंद्र सरकार से एनआईए से इसकी जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक तरफ जहां रात को गोलीबारी होती है और वहीं सुबह 24 घंटे के अंदर वहां पर एक धमाका होता है, जिसमें बच्चे की जान चली जाती है। इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
Jammu Protest
- फोटो : संवाद
जम्मू में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला फूंका
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जम्मू शहर में आतंक का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डांगरी इलाके में हिंदुओं की लक्षित हत्या के खिलाफ वे सड़क पर उतरे हैं। निर्दोष हिंदुओं की लक्ष्य हत्या की वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने सरकार से कहा कि इस कृत्य को करने वाले आतंकवादी को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।