फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Accident: Car driver hit 65 year old man and run away family members protest

Rajouri Accident: 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलकर फरार हुआ कार चालक, परिजनों ने की सड़क जाम

Tue, 16 Jan 2024 01:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

राजोरी में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसे लेकर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीती रात एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बजाए मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Rajouri Accident: Car driver hit 65 year old man and run away family members protest
राजोरी में हादसे के बाद प्रदर्शन करते हुए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। राजोरी शहर के बेला कॉलोनी में देर रात को अज्ञात कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे बुज़ुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मृतक के गुस्साए परिजन व आसपास के लोगों ने मंगलवार सुबह बेला कॉलोनी सड़क मार्ग को जाम कर जोरदार प्रदर्शन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 65 वर्षीय बुज़ुर्ग गुलाम हसन जीएमसी राजोरी से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन


खून से लथपथ बुजुर्ग को तत्काल जीएमसी राजोरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हादसे को करीब 15 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed