{"_id":"64bfb1ff8b4896ddec0ff885","slug":"rajori-maulvi-underground-who-beat-and-chained-the-innocent-in-the-madrasa-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: मदरसे में मासूम को पीटने व जंजीर से बांधने वाला मौलवी अंडरग्राउंड, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: मदरसे में मासूम को पीटने व जंजीर से बांधने वाला मौलवी अंडरग्राउंड, पुलिस कर रही तलाश
Tue, 25 Jul 2023 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
थाना राजोरी के एसएचओ मोहम्मद शौकत ने बताया कि फरार मौलवी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापे मार रही हैं। वहीं, बाल संरक्षण इकाई की लीगल ऑफिसर के अनुसार बच्चे ने बताया है कि वह रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मदरसे से भाग गया था।
विज्ञापन
राजोरी के मदरसे में बेरहमी से पीटा गया बच्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजोरी के पलूलिया के मदरसे में 10 वर्षीय बच्चे को पीटने और जंजीर से बांधने के मामले में नामजद मौलवी फरार है। पुलिस ने दूसरे दिन भी छापे मारे, लेकिन मौलवी हाथ नहीं लगा है। रविवार को पुलिस ने मौलवी मोहम्मद बशारत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किए तो मौलवी अंडरग्राउंड हो गया था।
विज्ञापन
थाना राजोरी के एसएचओ मोहम्मद शौकत ने बताया कि फरार मौलवी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापे मार रही हैं। वहीं, बाल संरक्षण इकाई की लीगल ऑफिसर के अनुसार बच्चे ने बताया है कि वह रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मदरसे से भाग गया था।
विज्ञापन
बच्चे को माता-पिता के हवाले किया
बाल संरक्षण इकाई ने पीड़ित बच्चे को माता-पिता के हवाले कर दिया। लीगल ऑफिसर शिवांगी कांत शर्मा ने बताया कि रविवार को बच्चे से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। तभी उन्होंने बच्चे को कस्टडी में लिया था। बच्चे के अभिभावक बकरवाल समुदाय से हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
रविवार को वायरल वीडियो में बच्चे ने बताया था कि मां-बाप ने धार्मिक शिक्षा के लिए मदरसे में दाखिल करवाया था। मन नहीं लगा तो भाग गया। परिवार ने दोबारा भेज दिया। यहां मौलवी ने लाठी से बेरहमी से पीटा। जंजीर से बांधकर दो दिन तक कमरे में बंद रखा। वीडियो देख बाल संरक्षण इकाई ने राजोरी पुलिस को शिकायत दी थी।