फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajori: Husband killed wife and mother-in-law with iron pipe

Rajori: पत्नी व सास की लोहे के पाइप से वार कर पति ने कर दी हत्या, कुछ दिन पहले विवाहिता का हो गया था अपहरण  

Tue, 07 Jun 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 01:23 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, प्रियंका देवी का गदयोग निवासी बचन कुमार ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने प्रियंका को बरामद कर बचन कुमार को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कश्मीर सिंह ने प्रियंका को अपनाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Rajori: Husband killed wife and mother-in-law with iron pipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले की खवास तहसील के गदयोग गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को अपहरण और दुष्कर्म के बाद अपनाने से इनकार कर दिया था। मायके से जब वह अपनी मां के साथ बेटे से मिलने आई तो पति ने आपा खोकर दोनों को लोहे के पाइप से कई वार कर मार डाला।

विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड के लिए लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस के अनुसार 12 मई को जिले की पुलिस पोस्ट खवास में कश्मीर सिंह निवासी गदयोग ने 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने 15 मई को ही महिला का पता लगा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रियंका देवी का गदयोग निवासी बचन कुमार ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने प्रियंका को बरामद कर बचन कुमार को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कश्मीर सिंह ने प्रियंका को अपनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने महिला को उसके पिता सुखदेव सिंह निवासी बेला खवास के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार प्रियंका देवी अपनी मां शांतो देवी के साथ पति के घर बेटे से मिलने पहुंची। इसी पर कश्मीर सिंह ने आपा खोकर दोनों पर लोहे की पाइप हमला कर दिया।

प्रियंका की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां शांतो देवी ने कोटरंका अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पति कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


उधर, स्थानीय निवासी गुरदेव सिंह ठाकुर, सुरजीत सिंह मन्हास, एडवोकेट एसए खान ने कहा कि प्रियंका को सुरक्षा दी जाती तो दोनों जानें बच सकती थीं। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed