फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajni Patil, Venugopal will reach Jammu for India couples tour, program will be discussed with LG

जम्मू कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा के लिए रजनी पाटिल, वेणुगोपाल जम्मू पहुंचेंगे, एलजी से होगी कार्यक्रम की चर्चा

Mon, 26 Dec 2022 01:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 01:54 AM IST
सार

पाटिल और वेणुगोपाल के दौरे को लेकर रविवार को पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यात्रा के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के राहुल गांधी के साथ पहुंचने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
Rajni Patil, Venugopal will reach Jammu for India couples tour, program will be discussed with LG
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में जनवरी के तीसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर पहुंच रही प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को जम्मू पहुंचकर यात्रा की तैयारियों की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन


वे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करके यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ श्रीनगर में यात्रा के समापन के लिए रैली स्थल का चयन किया जाएगा। कोविड को देखते हुए केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा को स्थगित करने आग्रह भी किया है। 
विज्ञापन


पाटिल और वेणुगोपाल के दौरे को लेकर रविवार को पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यात्रा के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के राहुल गांधी के साथ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल और वेणुगोपाल सोमवार को उप राज्यपाल के साथ मिलकर यात्रा संबंधी सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें यात्रा के ब्योरे के बारे में उप राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा। उप राज्यपाल भी अपने एक बयान में कह चुके हैं कि जम्मू कश्मीर में किसी भी राजनीतिक दल के लिए लोकतांत्रिक गतिविधियां रोकी नहीं गई हैं। 

 

कोविड की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा। वहीं, यात्रा की तैयारियों से जुड़ी बैठकों में प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज करने से पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उभर रहे हैं।


 

पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देशभर में बेहतर समर्थन मिला है और जम्मू कश्मीर में यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस यात्रा में भाजपा की जनता विरोधी नीतियों को उजागर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed