{"_id":"34ac08b78f2f00825e51a7dda548891b","slug":"rajnath-singh-to-review-security-of-amarnath-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन के लिए कल श्रीनगर पहुंचेंगे गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन के लिए कल श्रीनगर पहुंचेंगे गृहमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर एक जुलाई को श्रीनगर पहुंचेंगे। वे मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा सेना तथा प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही घाटी में बढ़ रहे आतंकी गतिविधियों तथा इसे रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही दो जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
वे पवित्र यात्रा के पहले जत्थे में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ मौके पर भी अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधाओं की जानकारी हासिल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन