फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajnath Singh says The common vehicle on the highway will be restricted during the Army movement

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'आर्मी मूवमेंट के दौरान हाइवे पर आम वाहन होंगे प्रतिबंधित'

Sat, 16 Feb 2019 05:39 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 16 Feb 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh says The common vehicle on the highway will be restricted during the Army movement
मीडिया से बातचीत के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हाइवे पर सैन्य मूवमेंट के दौरान आम वाहनों पर बैन लगाया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां यूनिफाइड कमांड की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि  पुलवामा हमले के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा कि सुरक्षाबलों के मूवमेंट के दौरान हाइवे पर ट्रैफि क प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा कि बैठक में यह फैसला हुआ है कि जब भी सुरक्षाबलों के किसी काफि ले की मूवमेंट हाईवे पर होगी तो उस समय आम लोगों के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा आम लोगों के बीच अमन और शांति के माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ  भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंक को फैलाने वाले लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि यहां कुछ ऐसे तत्व हैं जो सीमापार से आतंक फैलाने वाले लोगों और आईएसआई से मिले हुए हैं। ऐसे लोग जो पाक और आईएसआई से पैसा लेने वाले हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रियासत के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सीमा पार से किसी भी प्रकार के आतंकवाद को बढ़ावा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कुछ लोग देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं। ऐसे में देश की जनता से अपील है कि सब साथ आएं। जब ऐसी कोई समस्या आती है तो देश के लोग जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर आतंक के खिलाफ खड़े होते हैं। आज सारी दुनिया के लोगों ने भारत की इस लड़ाई में साथ होने की बात कही है। 

Rajnath Singh says The common vehicle on the highway will be restricted during the Army movement
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

राजनाथ ने जवान को दिया कंधा
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद हुए सीआरपीएफ  जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए  पुष्पचक्र अर्पित किया। एक शहीद जवान को कंधा भी दिया। कहा कि राष्ट्र बहादुर सीआरपीएफ  जवानों के सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दिल्ली से यहां पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां शहीदों के पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गयीं थी।

इसके बाद पार्थिव शरीर को विमान से ले जाया गया। इस दौरान राज्यपाल सत्यपाल मलिक, गृह सचिव राजीव गाबा, सीआरपीएफ  महानिदेशक आरआर भटनागर, डीजीपी दिलबाग सिंह और अन्य लोगों ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। गृहमंत्री ने राज्यपाल और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलवामा हमले में घायल जवानों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed