{"_id":"66dd6931261264f43604454b","slug":"rajnath-singh-said-that-bjp-will-form-government-in-jammu-and-kashmir-with-a-clear-majority-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर चुनाव: 'भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी', रामबन में बोले राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर चुनाव: 'भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी', रामबन में बोले राजनाथ सिंह
Sun, 08 Sep 2024 02:37 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:37 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के रामबन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरे जोर शोर से लगी हुई है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए रामबन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने विश्वास जताया है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा, 'कुछ दिन पहले, मैं अमेरिका में था और प्रवासी भारतीयों ने मुझसे पूछा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्या होगा। मैंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।'
विज्ञापन
#WATCH रामबन, जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...कुछ दिन पहले, मैं अमेरिका में था और प्रवासी भारतीयों ने मुझसे पूछा कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्या होगा। मैंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएगी।" pic.twitter.com/wBZCLwmekA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2024
विज्ञापन