फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajnath Singh reacts to Barack Obama 's 'intolerance' remark

राजनाथ ने ओबामा को दिया करारा जवाब

Tue, 10 Feb 2015 08:16 AM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh reacts to Barack Obama 's 'intolerance' remark

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को करारा जवाब दिया है। ओबामा ने भारत में बढ़ रही धार्मिक असहिष्णुता के बारे में बयान देते हुए कहा था कि, आज के हालात देखकर महात्मा गांधी को भी धक्का लगता।

विज्ञापन


ओबामा ने कहा था कि कोई भी देश तभी मज़बूत होता है जब वहां रह रहे सभी धर्मों के लोगों को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता हो।

इसके जवाब में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत विश्व में अकेला देश है, जहां धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं हैं। राजनाथ कश्मीर में एसएसबी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

राजनाथ ने चीन को बताया खतरा

Rajnath Singh reacts to Barack Obama 's 'intolerance' remark

गृहमंत्री ने सीमा पर चीन की गतिविधियों को भी चिंता का विषय बताया। उन्होंने सीमा पर भारतीय संस्कृति केंद्र और एफएम रेडियो शुरू करने की जरूरत बताई।

कहा कि आर्थिक आतंकवाद रोकने में एसएसबी सक्षम है। बृहस्पतिवार को एसएसबी के सहायक सेनानायकों के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कि कदम से कदम मिलाना सीख लिया तो बहुत कुछ सीख लिया।

पांच दशकों में एसएसबी ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। नेपाल और भूटान भारत के मित्र राष्ट्र हैं। उन्होंने असम में एसएसबी की भूमिका की भी प्रशंसा की।

कहा कि कट्टरपंथी व भारत विरोधी कुछ ताकतों ने नेपाल और भूटान को अपना केंद्र बना लिया है। वे भारत में जाली नोट, ड्रग्स व हथियारों की तस्करी के जरिए आर्थिक आतंकवाद फैला रहे हैं।

पढ़ें ओबामा का पूरा बयान

Rajnath Singh reacts to Barack Obama 's 'intolerance' remark

नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति का संदेश यह था कि, धर्म की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है और किसी भी देश तभी मज़बूत होता है जब वहां सभी धर्म के लोगों को बिना किसी उत्पीड़न, डर और भेदभाव के, अपने धर्म को पालन करने की आज़ादी हो।

भारत में हाल के वर्षों में धार्मिक असहिष्णुता बढ़ी है और ये इतनी बढ़ी है कि अगर आज गांधीजी होते तो उन्हें भी इससे धक्का लगता।

मिशेल और मैं भारत से लौटे हैं। एक अविश्वसनीय, सुंदर देश जहां ज़बरदस्त विविधता है। लेकिन हाल के वर्षों में वहां सभी धर्म के लोगों पर एक दूसरे के हमले बढ़े हैं। ऐसी असहिष्णुता गांधीजी को भी दहला देती, जिन्होंने भारत को आज़ाद कराने में योगदान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed