{"_id":"5777ed7b4f1c1bd04979b4bb","slug":"rajnath-singh-pays-obeisance-at-amarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के दर्शन कर बोले राजनाथ, धन्य महसूस कर रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के दर्शन कर बोले राजनाथ, धन्य महसूस कर रहा हूं
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल एनएन वोहरा ने शनिवार को पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी का प्रथम पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश में शांति, सौहार्द तथा समृद्धि की कामना की। पिछले साल भी गृह मंत्री ने यात्रा के पहले ही दिन दर्शन किए थे। शनिवार दोपहर बाद राजनाथ सिंह दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
रियासत के दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन शनिवार सुबह हेलीकाप्टर से अमरनाथ गुफा तक पहुंचे। वहां 48 दिन तक चलने वाली यात्रा के शुभारंभ पर विशेष पूजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के बाद फेसबुक पर राजनाथ ने कहा कि पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर वे धन्य महसूस कर रहे हैं। जय भोलेनाथ। राजनाथ सिंह श्रीनगर की हजरतबल दरगाह भी गए। यहां उन्होंने अमन की दुआ मांगी। रियासत के लोगों को पवित्र रमजान की शुभकामना भी दी। डीजीपी के राजेंद्रा कुमार भी उनके साथ थे।
विज्ञापन