भारत से डरकर ही UN पहुंचा पाकः राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कहा है कि सीमापार से गोलाबारी पर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। भारत ने हमेशा ही पड़ोसी धर्म निभाया है, लेकिन यदि बदले में हम पर गोलियां बरसाई जाएंगी तो इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दिनों भारत के मुंहतोड़ जवाब से ही घबराकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र पहुंचा था, लेकिन वहां भी उसे मुंह की खानी पड़ी।
रियासत के दौरे पर पहुंचे राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति थी कि पाक की ओर से गोलाबारी करने पर सफेद झंडे दिखाए जाते थे, लेकिन हमने सफेद झंडे दिखाने के बजाय बीएसएफ को मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए।
हम दोस्ती निभाएं, वो गोलाबारी करे यह बर्दाश्त नहीं
हमने हमेशा ही अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ दोस्ती निभाई है। उसे भी तो इस दिशा में कुछ पहलकदमी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे जवानों को मारा और जब हमने जवाब दिया तो संयुक्त राष्ट्र से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे।
हम अपने पड़ोसी पाकिस्तान तथा चीन दोनों से दोस्ताना संबंध रखना चाहते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पीओके भारत में ही था और मेरा मानना है कि यदि वह भारत में फिर से आ जाता है तो यह खुशी की बात होगी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर वक्त कश्मीर का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उठाने की नापाक कोशिश करता है, लेकिन हर बार वह विफल हो जाता है।