फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajnath Jammu Visit: Defense Minister Rajnath will inaugurate 90 projects across nation on Jammu on 12 sep

Rajnath Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ 12 को जम्मू से देशभर की 90 प्रोजेक्ट का करेंगे ई उद्घाटन

Wed, 06 Sep 2023 10:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 10:15 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू संभाग में कुल आठ पुलों का वे लोकार्पण करेंगे। बीआरओ की परियोजनाओं में 21 सड़कें, 64 पुल, एक सुरंग, दो हवाई पट्टियां, दो हेलीपैड शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajnath Jammu Visit: Defense Minister Rajnath will inaugurate 90 projects across nation on Jammu on 12 sep
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को जम्मू से देशभर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में जम्मू के बिश्नाह-कोलपुर और फूलपुर रोड पर निर्माणाधीन देवक पुल शामिल है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में कुल आठ पुलों का वे लोकार्पण करेंगे। बीआरओ की परियोजनाओं में 21 सड़कें, 64 पुल, एक सुरंग, दो हवाई पट्टियां, दो हेलीपैड शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, राजनाथ सिंह सांबा आएंगे। वह विजयपुर में एम्स के पास कोलपुर में डबल लेन देवक पुल का लोकार्पण करेंगे। वह इसी दिन आईआईटी-जम्मू में होने जा रहे नार्दन टेक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


यह आयोजन सेना की उत्तरी कमान की ओर से करवाया जा रहा है। इसके अलावा वह सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को लेकर बीआरओ और सेना की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने तैयारियां परखीं

सांबा जिले में सेना के अधिकारियों के दौरे शुरू हो गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों की ओर से भी दौरा कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed