फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raj babbar addressed a election rally in north kashmir

भाजपा का सफाया करने के लिए हाथ काफी: बब्बर

Tue, 18 Nov 2014 11:02 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
raj babbar addressed a election rally in north kashmir

बालीवुड अभिनेता और काग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा को टक्कर देने वाली कोई शक्ति है तो वह कांग्रेस है। वह यहां सिर्फ इसी मकसद से आए हैं कि भाजपा को छोड़ हाथ पर बटन दबाएं।

विज्ञापन


वह कश्मीर की जनता के चेहरों पर मुस्कान देखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि यहां एकता और भाईचारा बनी रहे। भाजपा का सफाया करने के लिए हाथ ही काफी है।

वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांडीपुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजबब्बर ने कांग्रेस उम्मीदवार उस्मान मजीद के लिए वोट मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर यहां के चेहरों पर खुशी होगी तभी सारा भारत खुश रह सकेगा। कुछ दल सांप्रदायिक तौर पर लोगों को बांटना चाहते हैं जो हमें मंजूर नहीं।

राज बब्बर ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इससे पहले वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कश्मीर आते रहे हैं और इसी कश्मीर की बदौलत उन्होंने दौलत और शोहरत दोनों हासिल की है। वह पहली बार राजनीतिक सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोज ने नेकां पर साधा निशाना

raj babbar addressed a election rally in north kashmir
सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने नेकां पर निशाना साधा। सोज ने कहा कि नेकां द्वारा पंचायतों के सशक्तिकरण करने में उनका सहयोग नहीं दिया गया जिसके चलते पूरे तीन साल जाया हुए।

सोज ने कहा कि कांग्रेस के बिना राज्य में कोई भी सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियां यहां के लोगों के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकती हैं।

कांग्रेस चाहती है कि राज्य के तीनों संभागों के लोग एकता से रहे। इस मौके पर  बांडीपोरा से कांग्रेस प्रत्याशी उस्मान मजीद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed