{"_id":"65ee34f990038fc8630e55e4","slug":"raising-day-celebration-rspura-news-c-290-1-pgl1001-100287-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 18 डोगरा रेजिमेंट के 43वें रेजिंग डे पर शहीद सैनिकों की दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 18 डोगरा रेजिमेंट के 43वें रेजिंग डे पर शहीद सैनिकों की दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पूर्व सैनिकों ने बटालियन में बिताए पलों को किया साझा
परगवाल। 18 डोगरा रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट का 43वां रेजिंग डे मनाया। पूर्व सैनिक देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। बटालियन के इतिहास और बटालियन में बिताए पलों को साझा किया। रूपनगर में मनाए स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल वरूस फ्रेंडेज ने किया। सबसे पहले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
रिटायर कैप्टन गोपाल शर्मा ने बताया कि 18 डोगरा की स्थापना 1 मार्च 1981 में हुई थी। बटालियन ने 1991 में श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए एक ही ऑपरेशन में एक अशोका चक्र, एक कीर्ति चक्कर, एक शौर्य चक्र व 5 सेना मेडल हासिल किए थे। उनकी बटालियन दूसरी प्रतिस्पर्धाओं में भी कई पदक जीत चुकी है। इस मौके पर कर्नल चौहान, रिटायर्ड कैप्टन आरएस बडवाल, रिटायर्ड सूबेदार सौदागर चंद, रिटायर्ड कैप्टन गोपाल दास, रिटायर्ड कैप्टन सुमित सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह, सूबेदार सूरम सिंह, कृष्ण लाल सहित अन्य पूर्व सैनिक और उनके परिवार मौजूद थे
कैप्शन 1 स्थापना दिवस पर करवाए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक। संवाद