फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain, water logging, worried peoples

Jammu News: 109 एमएम बारिश में डूब गए दावे, घरों और दुकानों में घुस गया पानी

विज्ञापन
rain, water logging, worried peoples
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि से शुरू हुई बारिश बीच-बीच में रुककर दोपहर तक जारी रही। इससे जहां गर्मी व उमस से राहत मिली, वहीं जलभराव आफत बन गया। 109 एमएम बारिश से नगर निगम के दावे डूबते नजर आए। कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हुई, क्योंकि पानी भरने के कारण उनके कदम आगे नहीं बढ़ पाए। वेयरहाउस में झुग्गियां जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में घरों और दुकानों के भीतर पानी घुस गया। तवी नदी किनारे मधुमक्खियों की सैकड़ों पेटियां तेज बहाव में बह गईं। तवी रीवर फ्रंट का निर्माण भी प्रभावित हुआ। कई जगहों पर नदी के पानी को मोड़ने के लिए बनाई दीवार ढह गई। जबकि दोनों तरफ प्लंथ के लिए की खुदाई पत्थरों से भर गई। बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे पेड़ गिर गया। इसके अलावा सात घरों को मामूली नुकसान पहुंचा है।

वेयरहाउस में छह झुग्गियाें में घुसा पानी
वेयरहाउस में तवी किनारे छह झुग्गियाें में पानी भर गया। नाबिया ने बताया कि निकासी के लिए एक पाइप तवी नदी में जाता था, जिसे तवी रीवर फ्रंट कार्य के चलते बंद कर दिया गया। मामूली बारिश में तो पानी निकल जाता था, लेकिन अब हालात खराब हो गए। इसी तरह मोहम्मद रफीक वानी ने बताया - रात 3 बजे पानी भरना शुरू हो गया और सुबह होते-होते 3 फुट तक भर गया। पास के नाले का सारा पानी इधर आ गया। यहां पर पांच परिवार रहते हैं। डेढ़ साल में कभी पानी नहीं भरा। वहीं, मौके पर मेयर राजेंद्र शर्मा जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में परेशानी से निजात दिलाने के लिए बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

गाढीगढ़ में सीवरेज ओवरफ्लो, पानी सड़कों पर
गाढीगढ़ में पानी सड़कों पर भर गया और कुछ दुकानों व घरों के अंदर पानी चला गया, जिससे लोग संघर्ष करते हुए नजर आए। नगरोटा की तरफ तवी किनारे कुछ लोगों द्वारा रखी मधुमक्खियों की पेटियां तवी के बहाव में बह गई। बता दें तवी नदी के दोनों तरफ तवी रीवर फ्रंट प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। तवी में आने वाला पानी कार्य को प्रभावित न करे, उसके लिए दोनों तरफ पत्थरों और मलबे की अस्थायी दीवारें बनाई थीं जो दीवारें बह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed