{"_id":"61d874578f87d054f26a9d55","slug":"rain-snowfall-in-jammu-and-kashmir-landslides-cut-many-areas-including-kashmir-orange-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, भूस्खलन से कश्मीर समेत कई इलाके कटे, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी, भूस्खलन से कश्मीर समेत कई इलाके कटे, ऑरेंज अलर्ट जारी
Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
सार
प्रदेश में भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीन दिन बाद खुलने के कुछ ही घंटे बाद फिर बंद हो गया था। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी चॉपर व बैटरी कार सेवा बंद रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के दौरान हाईवे से गुजरते लोग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी जारी रहने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे हाईवे शुक्रवार को तीसरे दिन खुलने के कुछ ही घंटे बाद भारी भूस्खलन से बंद कर दिया गया। कश्मीर समेत कई इलाके फिर कट गए हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 37 में से शुक्रवार 23 उड़ानें ही हो पाईं। कटड़ा में वैष्णो देवी के लिए चॉपर और बैटरी कार सेवा भी बंद रही। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन से लेकर जम्मू तक कई जगह भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
नगरोटा स्थित बन टोल प्लाजा क्षेत्र में पहाड़ का एक हिस्सा दरक कर सड़क की एक लेन पर आ गिरा। लेन वाहनों के लिए पहले से बंद होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई। खराब मौसम के चलते कश्मीर यूनिवर्सिटी ने शनिवार की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
रामबन में हाईवे पर फंसे गुजरात के 26 पर्यटकों को सामुदायिक भवन में सुरक्षित पहुंचाया गया। जरूरी सप्लाई से जुड़े सैकड़ों वाहनों को घाटी के लिए रवाना किया गया। वहीं, जम्मू-कटड़ा मार्ग पर मियाड़ के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार को भी ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर संभाग के ज्यादा बर्फबारी वाले इलाकों में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, नौ जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में कैफेटेरिया मोड़ और मरोग में पत्थर गिरने व भूस्खलन के चलते शाम छह बजे दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया। इससे पूर्व हाईवे पर फंसे अनिवार्य वस्तुओं से लदे सैकड़ों वाहनों को घाटी की ओर रवाना किया गया।
छोटे वाहन भी क्रमवार निकाले गए। वहीं जम्मू के पुंछ, राजोरी, रामबन, उधमपुर, भद्रवाह, किश्तवाड़, कठुआ में जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में दिन भर बर्फबारी हुई। जम्मू जिले समेत अन्य मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश होती रही।