फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

जम्मू जिले में शहर से लेकर देहात तक बारिश का कहर

विज्ञापन
rain problem
जम्मू। मूसलाधार बारिश ने जम्मू जिले में शहर से लेकर देहात तक कहर बरपाया है। शहर की कालिका कॉलोनी में पुल सहित मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, दो किलोमीटर लंगे सर्कुलर रोड में छह जगह पस्सियां गिरने से पांच वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव होने से दोपहर तक वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा है। नानक नगर में नाला ओवरफ्लो होने से पानी घरों में घुस गया, जिससे सामान को नुकसान पहुंचा है। वहीं, देहात इलाके मढ़ क्षेत्र में कई नदी-नाले दोपहर तक उफान पर रहने से संपर्क मार्ग बंद रहे। कई जगह नालों के ओवरफ्लो होने से घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।
विज्ञापन

दो किलोमीटर के सर्कुलर रोड पर आठ जगह पस्सियां और तीन स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। इस कारण पांच कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। तीन घंटे बाद मार्ग को बहाल किया गया। बन तालाब में नाले में बहाव के बीच एक टाटा मोबाइल वाहन फंस गया था। कालिका कालोनी में एक छोटा पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही पांच घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। संजय नगर और गुरु नानक नगर में नाले बंद होने के कारण पानी घरों में घुसने से सामान को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मांडा और पंजतीर्थी-नगरोटा मार्ग भी बंद रहा
बारिश की वजह से पस्सियां गिरने से मांडा-पंजतीर्थी और पंजतीर्थी-नगरोटा मार्ग भी तीन घंटे तक बंद रहा। दोनों मार्गों से पांच जेसीबी मशीनों की मदद से मलवा हटा कर शाम चार बजे यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजतीर्थी में बहुमंजिला पार्किंग को खतरा
शहर के पंजतीर्थी में पहाड़ का मलबा नीचे आने से बहुमंजिला पार्किंग को भी नुकसान पहुंचा है। एक हिस्सा गिर गया। इससे पार्किंग के ढहने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
बस स्टैंड के पास पेड़ गिरा
शहर के बीसी रोड पर बारिश से बस स्टैंड के सामने एक पेड़ गिर गया। इसकी वजह से सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया। दोपहर तक भी पेड़ को सड़क से नहीं हटाया गया था। इसकी वजह से ज्यूल से बीसी रोड की तरफ जाते मार्ग पर जाम लगता रहा।
इन इलाकों में घरों में घुसा पानी
शहर के संजय नगर, कालिका कॉलोनी और गुरु नानक नगर में घरों में पानी घुसा है। शहर के गोल मार्केट, मेन स्टाप, लास्ट मोड़ चौक, डोगरा चौक पर जलभराव की स्थिति रही।

एसडीआरएफ ने बचाई तवी में फंसे तीन खनन करने वालों की जान
सिद्दड़ा के एथम में तवी का जलस्तर बढ़ने से खनन कर रहे चार लोग फंस गए। इनमें से एक ने किसी तरह से बाहर निकल कर जान बचा ली, लेकिन तीन फंस रहे। बाद में एसडीआरएफ की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुक्रवार अलसुबह रफीक अहमद निवासी बग्गा, माहौर (रियासी), मोहम्मद अकरम निवासी त्राल (कश्मीर), सज्जाद अहमद निवासी माहौर (रियासी) व वाहन का चालक गुलाम मोहम्मद निवासी बजालता ट्रैक ट्राली लेकर तवी नदी के साथ लगते सरधन नाले में खनन के लिए गए थे। रेत भरते समय तवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। चालक गुलाम मोहम्मद वहां से किसी तरह निकलने में कामयाब रहा। अन्य तीन फंस गए और ट्रैक्टर के ऊपर पर चढ़ गए। इन्होंने नगरोटा पुलिस स्टेशन में मदद के लिए फोन कर गुहार लगाई। चौकी प्रभारी सिद्दड़ा अब्दुल माजिद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान शुरू किया। पानी के तेज बहाव होने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली तक नहीं पहुंच पाए। बाद में एसडीआरएफ की मदद और चार घंटे की मशक्कत के बाद नाव के जरिए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगरोटा के थाना प्रभारी विश्व प्रताप का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed