फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

गुज्जर नगर पुल के पास सड़क धंसी, कई चौक-चौराहों में जलभराव

विज्ञापन
rain problem
जम्मू। जम्मू में शनिवार सुबह हुई बारिश से गुज्जर नगर पुल के पास सड़क धंसने के साथ ही कई चौक-चौराहों पर जलभराव की स्थिति रही। कई जगह जेएमसी को पंपों के माध्यम से पानी निकालना पड़ा है। इस दौरान लोगों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उधर, तापमान में गिरावट आने से उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन

बारिश के चलते गुज्जर नगर पुल के पास सड़क धंस गई, जिसके बाद प्रशासन और विभाग की ओर से ऐहतियातन डिवाइडर लगाए गए। वहीं, लास्ट मोड़ के पास जलभराव की स्थिति रही है। बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। चालकों को संभल कर वाहन चलाने पड़े। बाद में जेएमसी ने पंपों के माध्यम से पानी को निकाला। इसी तरह महेशपुरा, ज्यूल, बिक्रम चौक, पनामा चौक और शास्त्री नगर समेत अन्य चौकों में जलभराव रहा। बेलीचराना-बिक्रम चौक सड़क में पड़ गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

तवी रिवर फ्रंट के काम पर भी बारिश के चलते प्रभावित हुआ है। सुरक्षा दीवार लगाने समेत जमीन को समतल करने का काम रुक गया है। शाम के समय जेसीबी से पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गईं। कार्यस्थल में मलबा आ गया है। तवी का जलस्तर तीन से चार फुट तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed