फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

मूसलाधार बारिश से ठहरा शहर, कई इलाकों में बिजली गुल

विज्ञापन
rain problem
जम्मू। कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। इसका असर शहर में बिजली पानी की सप्लाई से लेकर सड़क यातायात तक दिखा। क्षतिग्रस्त सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी भरने और वाहनों की आमद बढ़ने से दिनभर जगह-जगह जाम लगता रहा। शहर के कई जगहों में वाहन रेंगते नजर आए। जारी बारिश के दूसरे दिन लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश के चलते लोग घरों में कैद हो गए। नौकरी पेशा और जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले हैं।
विज्ञापन

पुराने शहर में बारिश की वजह से मंगलवार से लेकर बुधवार तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। जिन जगहों में बिजली बहाल रही, वहां भी हर आधे घंटे के बाद कटौती होती रही। इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी दिखाई दिया। पुराने शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली और पानी की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

जेकेपीडीसीएल के एमडी अनंत तयाल ने बताया कि कई जगहों पर बरसात की वजह से ट्रांसफार्मर खराब होने, तार में शार्ट सर्किट होने के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसे लेकर विभाग के कर्मियों को अलर्ट किया गया है। जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर जले हैं या फिर तार टूटी हैं वहां पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन बारिश में फाल्ट आता ही है, जिसे ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारी डटे हुए हैं। इस तरह की स्थिति में बिजली आपूर्ति को बहाल रखना एक चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से शहर के वेयर हाउस और नरवाल चौक में क्षतिग्रस्त सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया। जिस कारण दिनभर जाम लगता रहा। घंटों लोग जाम की स्थिति से जूझते रहे। इसके अलावा सतवारी, बिक्रम चौक, बीसी रोड, तालाब तिल्लो मार्ग आदि में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच सड़कों पर ट्रैफिक कर्मी कम ही दिखाई दिए। इस वजह से अधिक जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed