फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain

मैदानों में आफत, कंडी इलाकों में बरस रहा सोना

विज्ञापन
rain
जम्मू। प्रदेश सहित जम्मू जिले में बारिश को भी जारी रही है। मैदानी इलाकों में लगातार जारी बारिश से जहां किसान चिंतित हैं वहीं कंडी इलाकों के लिए बारिश बहुत अच्छी बताई जा रही है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि अब गेहूं की अच्छी फसल होने की संभावना है।
विज्ञापन

आरएस पुरा उपजिले में दो दिन से हो रही बारिश से किसानों की गेहूं व अन्य फसलों के लिए बेहतर साबित हो रही। पहाड़ों में पर बर्फबारी के चलते चल रही शीत लहर के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम अधिकारी रमेश ने बताया कि इस बारिश से सबसे अधिक फायदा किसानों को है। बिन बारिश सूख रही फसलों को संजीवनी मिली है। अभी कई दिन तक इसी तरह बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। किसान रतन लाल का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल बेहतर होने की संभावना है।
विज्ञापन

दुकानदार अजय कुमार, पवन कुमार का कहना है कि रुक-रुक हो रही बारिश के चलते कारोबार जरूर प्रभावित हो रहा है। बिश्नाह में बारिश से गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है। चकवाना के किसान सुदर्शन शर्मा ने कहा कि हमें धान की फसल में भारी नुकसान हुआ था। कुछ दिन से बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल को लेकर हमारी चिंता बढ़ने लगी थी। इस बारिश से गेहूं की फसल की चिंता अब खत्म हो गई है। हालांकि बारिश और कुछ दिनों तक होने की उम्मीद है। कंडी क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों के लिए इस बारिश का बेसब्री से इंतजार था। बाड़ी ब्राह्मणा में बारिश कंडी क्षेत्र के लिए औषधि से कम नहीं है। गेहूं, सरसों और चने की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही है। कंडी क्षेत्र में गेहूं की फसल बारिश न होने से कई किसानों ने नहीं लगाई थी। दो दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed