{"_id":"5f31aa1d8ebc3e3cee2e0d10","slug":"rain-jammu-city-news-jmu2162795172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट
Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और आसपास के हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया। दिन भर हल्के बादलों के बीच रुक-रुक कर बारिश होती रही। रात करीब 11 बजे भी झमाझम बारिश हुई लेकिन तपिश से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। संभाग के अन्य कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर को अचानक काली घटाएं छाने के साथ शहर और आसपास के हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। कुछ अंतराल के साथ यह सिलसिला जारी रहा। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 89 दर्ज किया गया। जम्मू में 2.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
संभाग के अन्य जिलों में बनिहाल में 4.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 29.6, बटोत में 2.6 मिलीमीटर बारिश के साथ 27.3, भद्रवाह में 9.5 मिलीमीटर बारिश के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 16.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में चढ़ते पारे से राहत नहीं
कश्मीर में सोमवार को कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। श्रीनगर और जम्मू का दिन का तापमान आसपास चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीकुंड में दिन का तापमान 30.9, कुपवाड़ा में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।