फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rain in parts of Jammu

जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश, तपती रही घाटी

Fri, 20 May 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 20 May 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Rain in parts of Jammu
बारिश - फोटो : File Photo
रियासत में शुक्रवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। जम्मू संभाग में 43 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे लोगों को बदले मौसम ने राहत दी। जम्मू, उधमपुर, कटड़ा सहित अन्य इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


कठुआ में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिले के बिलावर और बनी इलाके में लगभग पचास-पचास ग्राम के ओले गिरने से फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि यहां दिन में गर्मी के साथ उमस ने बेहाल कर दिया। इसके विपरीत घाटी में गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री चढ़कर 30.9 डिग्री तक पहुंच गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारा 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक मौसम में करवट जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शाम को अचानक बदले मौसम से एक घंटे बारिश हुई। इससे क्षेत्रवासियों के साथ यात्रियों को राहत मिली। हालांकि यहां दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में झुलसा देने वाली गर्मी से दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


लेकिन शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी। देर शाम तक बादल छाए हुए थे। उधमपुर में भी यही हाल था। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से सात डिग्री चढ़कर 27.0, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में चार डिग्री चढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed