{"_id":"5756fc4c4f1c1b9a6e9c521d","slug":"rain-in-kashmir-valleyy","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। घाटी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं जम्मू दिनभर तपिश झेलता रहा। भद्रवाह में भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। किश्तवाड़ में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले चौबीस घंटों में लगभग मौसम साफ रहेगा।
घाटी में कई दिन से तपिश महसूस हो रही थी। मंगलवार को भी दिन में मौसम साफ रहा। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते काली घटाएं छा गईं और कुछ देर के लिए दिन रात में तब्दील हो गई।
इस बीच श्रीनगर समेत घाटी के लगभग हर हिस्से में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो देर तक जारी रही। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।