Rain in J&K: कई जिलों में इंद्रदेव रूठे तो कइयों में जमकर बरसे, जम्मू में सामान्य से 51 फीसदी हुई अधिक बारिश
पुलवामा में 111 प्रतिशत तक अधिक बारिश हुई है, जबकि अनंतनाग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, रियासी, रामबन, सांबा जिला में सामान्य से कम बारिश हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार जुलाई में मानसून के पीक पर रहने से कई जिलों में इंद्रदेव रुठे रहे तो कइयों में जमकर बरसे। राजधानी जम्मू में सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक हुई। बारिश से आगामी मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है। पुलवामा में 111 प्रतिशत तक अधिक बारिश हुई है, जबकि अनंतनाग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, रियासी, रामबन, सांबा जिला में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में जुलाई में औसतन 253.4 मिलीमीटर बारिश हुई जो सामान्य 230.93 मिलीमीटर में औसतन 9.72 प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार खासतौर पर जम्मू संभाग में मानसून सक्रिय है। आगामी दिनों में भी कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जम्मू में जुलाई में सामान्य बारिश 354.4 मिलीमीटर की तुलना में वर्ष 2021 में 587.6 और इस साल जुलाई में 535 मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में सामान्य 91.6 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 63.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 150 मिलीमीटर बारिश हुई है। डोडा में सामान्य 168.2 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 246.3 मिलीमीटर बारिश हुई है जो 46.43 प्रतिशत अधिक है।
पुंछ में सामान्य 265 मिलीमीटर बारिश की तुलना में 330 मिलीमीटर बारिश हुई जो 24.53 प्रतिशत अधिक है। कम बारिश जिलों में अनंतनाग में माइनस 9.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.1 (सामान्य 116.3 मिलीमीटर) बारिश हुई है। इसी तरह बांदीपोरा में माइनस 37.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.6 मिलीमीटर (83 मिलीमीटर), कुपवाड़ा में माइनस 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.9 मिलीमीटर (सामान्य 94.6 मिलीमीटर), गांदरबल में माइनस 39.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.4 मिलीमीटर (सामान्य 168.4 मिलीमीटर), सांबा में माइनस 18.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 423 मिलीमीटर (सामान्य 517 मिलीमीटर), रामबन में माइनस 18.17 प्रतिशत गिरावट के साथ 125.2 मिलीमीटर (सामान्य 153 मिलीमीटर) बारिश हुई है।