फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fall

लाइट जलाकर चले वाहन

विज्ञापन
rain fall
सांबा घने काहरे ब धुंध मे चलते वाहन - फोटो : SAMBA
सांबा। शहर का अधिकतर क्षेत्र सोमवार को सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। इससे ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई। वहीं सुवह वाहन चालक भी परेशानी में रहे। दोपहर तक मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का असर अधिक दिखाई दिया। वाहनों की आवाजाही में भी काफी परेशानी बनी रही। वाहन चालक लाइटें जलाकर गुजर रहे थे। कोहरे के कारण ठंड में भी बढ़ोतरी रही। उधर सीमावर्ती क्षेत्र में सरहदों की निगरानी कर रहे जवानों को भी कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि घुसपैठिए भी ऐसे मौके की तलाश में ही रहते हैं। कुल मिला कर घने कोहरे से काफी परेशानी बनी रही। दूसरी तरफ देर शाम तक कोहरा छाए रहने के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। सुबह स्कूल जाते हुए बच्चे भी अधिक सर्दी होने के चलते कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन

कोहर की आगोश में रहा कस्बा
वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में सोमवार को दिन निकलने के साथ की कस्बा कोहरे की आगोश में आ गया। इसके चलते जहां सर्दी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं वाहनों की रफ्तार भी दोपहर 11 बजे तक धीमी रही। धुंध के चलते सड़क पर रेंग- रेंग कर दिन के समय लाइट जलाकर वाहन आते जाते रहे। धुंध इतनी अधिक रही कि स्कूलों में सोमवार को बच्चे भी समय पर नहीं पहुंच सके। कई कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 11 बजे के करीब धूप निकलने पर धुंध कम होने पर सर्दी से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed