फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fall

शहर के कई हिस्सों में बारिश, उमस बढ़ी

विज्ञापन
rain fall
जम्मू। मानसून के साथ उमस ने जोर पकड़ लिया है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है। शहर में शनिवार दोपहर कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उमस ने भी परेशान किया। कश्मीर के पारे में भी उछाल आया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर बाद शहर से सटे राजपुरा मंगोत्रिया, भगवती नगर आदि हिस्सों में बारिश हुई। जबकि अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। जम्मू में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहने से पारा सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासत में अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। हालांकि निरंतर अंतराल के बाद जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed