{"_id":"61229d468ebc3e31c8730ae2","slug":"rain-fal-samba-news-jmu2420679101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते गलियां तालाब में हुईं तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते गलियां तालाब में हुईं तब्दील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। रविवार को सुबह हुई बारिश के चलते बाड़ी ब्राह्मणा में जगह-जगह पर पानी एकत्रित हो गया, जिससे आने जाने वालों और वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर म्यूनिसिपल कमेटी के सारे दावे खोखले दिखाई पड़े। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। पानी का निकासी न होने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी के समक्ष कई बार इन खस्ताहाल गलियों का मुद्दा रखा गया ह्रै लेकिन उनकी तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाती है। बारिश के बाद हमें इस समस्या से गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया कि रक्षाबंधन का मजा भी बारिश से जमा हुए पानी से खराब हो गया। दूसरी ओर वार्ड-8 में सड़कों पर जलभराव होता दिखाई दिया। नालों में बहता पानी सड़कों पर आ गया, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। कई गलियों का संपर्क दूसरी गलियों से टूट गया।
बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ
विजयपुर। क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत ली है। बारिश से किसान वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। क्योंकि इस समय धान को पानी की जरूरत है। बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली और लोगों ने गर्मी से राहत पाई। कुछ दिन से गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। रविवार को हुई बारिश से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। संवाद