फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

पारा गिरने से ठंड में हुआ इजाफा

विज्ञापन
rain fal
आरएस पुरा में बारिश से ढहा कच्चा मकान।
सांबा/ रामगढ़ / विजयपुर/ ज्यौड़ियां/ बिश्नाह। बारिश के शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहने से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया। इसके चलते बाजारों में रौनक गायब रही। पारा गिरने से ठंड में भी बढ़ोतरी बनी रही। वीरवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इससे जनजीवन पर भी असर पड़ा। बाजारों में रौनक कम दिखी। दुकानदारों को भी मंदी बनी रही। पहाडृ़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा व बारिश से पारा गिरने से ठंड का भी बढ़ गई। एक बार फिर से दुकानदारों ने आग का सहारा लिया।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के किसानों को चिंता सता रही है कि पिछले दो दिन से हो रही बारिश से हमारे खेतों में फिर से पानी भर गया है। इससे हमारे क्षेत्र के किसानों को सब्जियों और जानवरों के चारे के लिए चिंता सता रही है। किसान नेता विजय चौधरी, सरदार भगवान सिंह, हैप्पी सिंह, पूर्व सरपंच मोहन सिंह भट्टी, तेजिंदर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पहले बारिश और ओलावृष्टि ने धान की फसल पर पानी फेरा और फिर जोरदार बारिश से गेहूं की फसल की रोपाई नहीं हो पाई थी, जिससे किसानों को दोहरी मार लगी है। अभी हमने जानवरों के चारे के लिए खेत तैयार किए थे तो फिर से खराब मौसम ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बारिश हमारे क्षेत्र में नहीं बल्कि कंडी क्षेत्र के लिए अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

विजयपुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। क्षेत्र के किसानों को बारिश से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बारिश से बिजली, पानी और लैंड लाइन फोन सेवा भी चरमरा गई। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि अब हम लोगों ने कुछ दिन पहले गेहूं, मूली, पालक आदि की बिजाई की है, लेकिन इस बारिश ने हमारी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसानों ने बताया कि इससे पहले धान की फसल भी बारिश के कारण खराब हो गई थी, लेकिन फिर से जो बारिश शुरू हुई है उससे हम काफी परेशान हो गए हैं। वहीं इस बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। बारिश से लोग घरों में ही दुबके रहे और स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यौड़ियां तहसील के कंडी क्षेत्र में इस सीजन की शुरुआत में समय-समय पर और अच्छी बारिश होने से किसानों को गेहूं और सरसों की अच्छी फसल होने की उम्मीद है, लेकिन दो दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश से किसानों को सरसों की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। तहसील के गांव जड़ मललें निवासी किसान बोधराज, ढोक खालसा निवासी किसान काली दास तथा कलीठ निवासी किसान शाम लाल शर्मा ने बताया कि इस सीजन में हमारी गेहूं और सरसों की फसल अच्छी थी, लेकिन दो दिन से क्षेत्र में बारिश हो रही है। हमें डर है कि कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि न हो जाए। क्योंकि हमारी सरसों की फसल को फली (धाना) लग गया है और अगर अधिक जोर की बारिश या फिर ओलावृष्टि हुई तो फसल बर्बाद हो सकती है। किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल को तो कोई नुकसान नहीं है, लेकिन सरसों की फसल पर हमें खतरा लग रहा है।
बिश्नाह में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद वीरवार रात को 8.30 बजे ओले गिरने से जहां ठंड बढ़ गई, वहीं लोगों ने जो गर्म कपड़े पैक कर दिए थे, उन्हें फिर से निकालने पड़े। बारिश और ओलों की वजह से गेहूं की फसल और किसानों द्वारा अन्य फसलों के साथ उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा भिंडी, घिया, खीरा, लौकी आदि की फसलों को भी बारिश और ओलों की वजह से नुकसान पहुंचा है। भाजपा किसान संघ के प्रदेश उपप्रधान सतीश भारती ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पहले से नुकसान झेल रहे किसानों की सुध ले, और उनकी फसलों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा दें।
-----
बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में दो दिन से हो रही बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि बारिश वीरवार सुबह से हो रही है, लेकिन शुक्रवार हुई तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी। परीक्षा का दिन होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजारों में भी बारिश का असर देखने को मिला। सदा भीड़ से गुलजार रहने वाले बाजार सुनसान दिखे। वहीं किसानों को भी इस बारिश से दो चार होना पड़ा। जानवरों के लिए चारा लाने में भी उनको परेशानी उठाना पड़ी। संवाद
-----
ममटी को केंद्र बनाकर बिजली गिरी
कई उपकरण जले, ममटी भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बिजली गिरने से जहां कई लोगों के बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। वहीं चपेट में आने के बाद एक मकान की ममटी को भी नुकसान पहुंचा है।
वीरवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे बादलों के बीच धमाके के साथ बिजली गिरने से लोगों में दहशत बन गई। कमलो देवी पत्नी हंस राज निवासी अला के घर की छत पर बनाई गई ममटी को केंद्र बना कर गिरी बिजली ने अपनी चपेट में लेकर ईंटों को नीचे गिरा दिया। वहीं साथ लगते चनन सिंह, देसराज, हरबंस लाल और कर्ण कुमार के घरों को भी चपेट में लिया। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घरों में लगे टीबी, फ्रिज, पंखे, एलसीडी व इनवर्टर सहित ऐसे कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार उस समय मोबाइल को चार्जिंग पर लगा कर अपने सिरहाने या बात कर रहे तीन लोगों को भी झटके लगे हैं। पुष्ठि के लिए उन्होंने ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर दिया। प्रभावित लोगों ने अपने नुकसान को लेकर सरकार से राहत देने की गुहार भी लगाईं।
----
रात भर जारी रही काले बादलों की गर्जना
बिजली चमकने से लोगों में बनी रही दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। काले बादलों की गर्जना और बिजली की चमक से लोगों में दहशत बनी रही। वहीं दिन भर बूंदाबांदी से जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा।
वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घने बादलों से जब दो बार तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो लोगों में दहशत हो गई। हालांकि उस समय ज्यादातर लोग नींद में थे, मगर बादलों की गरज और बिजली गिरने के धमाकों से लोगों की नींद खुलना शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इतनी दहशत तो पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान भी नहीं होती, जितनी बीती रात को सहन करनी पड़ी। शुक्रवार को दिन बूंदाबांदी जारी रहने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा, जबकि रात को मूसलाधार बारिश के अलावा करीब तीन मिनट तक ओलावृष्टि भी जारी रही। पशु चारा व अन्य कार्यों के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
------
कच्चा मकान ढहा, महिला घायल
आरएस पुरा। पिछले दिनों से हो रही बारिश से अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। बारिश से पंचायत गाेंदला में कुछ कच्चे मकान गिर गए। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश से कच्चे पूर्ण चंद पुत्र निवासी खारिया चक्क बख्तावर नामक व्यक्ति के मकान की छत गिर गई है। जिस समय मकान गिरा उस समय परिवार रात को सो रहा था। इस हादसे में महिला की टांग में चोट आई हैं। पंचायत के नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा ने रेवेन्यु विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर नुकसान की जानकारी ली। सरताज सिंह लाडा ने प्रभावित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। संवाद
------
बारिश का पानी गलियों में भरा
आरएस पुरा। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी की निकासी बेहतर नहीं होने से गलियों में पानी एकत्र होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव खारिया में कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों का आना-जाना मुश्किल बना है। वहीं मीरां साहब क्षेत्र के गांव कृष्णा नगर में भी कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर इसी प्रकार बारिश जारी रही तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संवाद

-----
कई गांवों में बिजली रही ठप
अखनूर। पहाड़ों में बर्फवारी और मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश होने पर तापमान गिर गया। लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा। कस्बे सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन बारिश शुरू हो गई जो शाम तक जारी रही। तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। लोगों का कहना है बारिश होने पर सर्द हवा चलने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed