फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

अच्छी बारिश की आस में सरहदी किसान

विज्ञापन
rain fal
परगवाल। कई दिन से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे सीमावर्ती किसानों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। किसानों को जिस जोरदार और लगातार होने वाली बारिश का इंतजार था, उस तरह की बारिश क्षेत्र में नहीं होने से किसान मायूस दिख रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों थोड़ी बारिश जरूर हुई थी, लेकिन किसानों ने उसको धान की फसल के लिए नाकाफी बताया।
विज्ञापन

किसान गिरधारी शर्मा ने कहा कि धान की फसल को भरपूर सिंचाई की जरूरत रहती है, लेकिन वर्तमान सीजन में न तो बिजली सेवा बेहतर रही है, और न ही मौसम अपनी पूरी मेहरबानी दिखाई है। इससे वह चिंतित हैं। दूसरे किसान जगदीश सिंह का कहना था कि अभी जिस नाजुक दौर से धान की फसल गुजर रही है अगर थोड़े दिनों के अंदर अच्छी बारिश नहीं होती है तो धान की फसल सूखे से प्रभावित हो जाएगी और पैदावार की उम्मीद कम रह जाएगी। इससे किसानों पर आर्थिक संकट आने की पूरी संभावना बन जाएगी। सरहद पर रहने वाले किसान मदन सिंह का कहना था की उनकी मक्की की फसल भी सूखे की चपेट में आ आने की संभावना बनी हुईं हैं। बारिश नहीं होने की वजह से फसल को एक प्रकार का कीट लगने लगे हैं। उनका कहना था कि अगर थोड़े दिन बारिश नहीं होती है तो किसानों के लिए यह किसी आपदा से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

बारिश से मिली राहत
विजयपुर। क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गा। लोगों ने गर्मी से राहत ली है। बारिश से किसान वर्ग भी काफी खुश नजर आ रहा है। इस समय धान को पानी की बहुत जरूरत थी। कुछ दिन से गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed