{"_id":"641cb977625e6f6ab90ebde9","slug":"rain-expected-in-some-parts-of-jammu-and-kashmir-today-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, कल भी रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, कल भी रहेगा असर
Fri, 24 Mar 2023 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:11 AM IST
सार
कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान बीस डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसका असर अगले दिन भी दिखेगा।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में वीरवार को बादल छाए रहने से चढ़ते पारे से राहत रही वहीं, डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। इसके जिले के तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान बीस डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसका असर अगले दिन भी दिखेगा।
विज्ञापन
जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को धूप खिली, लेकिन तपिश का अधिक अहसास नहीं हुआ। मौसम में बदलाव से यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री गिरकर 25.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 18.6, बटोत में 17.1, कटड़ा में 21.3 और भद्रवाह में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में मौसम साफ रहा। लेकिन पारे से भी राहत रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 17.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, गुलमर्ग में 0.0, लेह में माइनस 4.6 और कारगिल में माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
डोडा के पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़का, ठंड से कांपने पर मजबूर हुए लोग
डोडा जिले के भद्रवाह के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके में पारा नीचे लुढ़क गया है। इससे पूरे क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार रात को मौसम खराब हो जाने के कारण कैलाश पर्वत और आशापति ग्लेशियर पर बर्फबारी हुई है। ऐसे में लोगों ने मजबूरन फिर से गर्म कपनों का सहारा लेना पड़ा है।
ठंड से बचने के लिए कई जगह लोग अलाव का सहारा लेते भी दिखाई दिए। ठंड के कारण स्थानीय लोग बेहाल हैं, जिसका असर बाजार पर भी देखने को मिला है। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं।