{"_id":"641b6b441be34e302d0c3695","slug":"rain-expected-in-some-parts-in-next-48-hours-jammu-news-c-10-jam1006-75029-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू में बादल छाए, अगले 48 घंटों में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में बादल छाए, अगले 48 घंटों में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Thu, 23 Mar 2023 11:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:42 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार से अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें जम्मू संभाग के कुछ हिस्से अधिक प्रभावित हो सकते हैं
विज्ञापन
घाटी में धूम
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार से अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें जम्मू संभाग के कुछ हिस्से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इस बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, हालांकि अधिकांश जगहों पर गर्मी का अधिक अहसास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दोपहर का गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरकर 25.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 18.6, बटोत में 17.7, कटड़ा में 23.5 और भद्रवाह में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 और गुलमर्ग में माइनस 1.2, लेह में माइनस 4.2 और कारगिल में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने की सूरत में कश्मीर के साथ जम्मू संभाग के तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौजूदा समय में खांसी, जुकाम और बुखार हावी है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में वायरल संक्रमण से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन