फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RAIN CREATED PROBS IN JAMMU AND KASHMIR

जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी से मची तबाही, तेज हवा से कई जगह नुकसान

Wed, 07 Jun 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
RAIN CREATED PROBS IN JAMMU AND KASHMIR
बारिश से तापमान में गिरावट - फोटो : Amar Ujala

शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी को झेल रहे शहरवासियों के लिए मंगलवार की रात मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ आफत लेकर आया। 50-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने जमकर तांडव मचाया। कई जगह पेड़ों के साथ मोबाइल टावर, दोपहिया वाहन, टीन की छतें आदि गिर गए।

विज्ञापन


रूप नगर में दीवार गिरने से कई वाहन चकनाचूर हो गए। शहर के अधिकांश इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिनभर इंद्रदेव के मेहरबान न होने से देर शाम तक शहरवासियों को भारी उमस के साथ 41 डिग्री का तापमान झेलना पड़ा। रात 8.45 बजे  अचानक तेज हवाएं चलना शुरू हुईं। देखते ही देखते आसमान से पानी बरसने लगा। लेकिन तब तक तेज हवाओं ने भारी तबाही मचा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी से मिली राहत

RAIN CREATED PROBS IN JAMMU AND KASHMIR
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : डेमो पिक

​मौसम के इस रौद्र रूप के सामने जो जहां था वहीं फंसकर रह गया। बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन अधिकांश इलाकों में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। बिजली और दूसरे ढांचे के नुकसान का बुधवार को आकलन किया जाएगा। देर रात तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी था।

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ पारा गिर गया है। श्रीनगर में मंगलवार की शाम पांच बजे से मूसलाधार बारिश जारी थी। जम्मू संभाग के रियासी क्षेत्र में तूफान से तबाही मचाई।

चिनैनी में तेज बारिश हुई। राजोरी, पुंछ जिले में बीती रात से ही खराब मौसम के कारण बिजली गुल है। संभाग के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed