फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain becomes a disaster in Jammu-Srinagar Mughal Road closed after landslide car rider dies

Weather: जम्मू-श्रीनगर में बारिश बनी आफत..भूस्खलन के बाद मुगल रोड बंद, कार सवार की मौत; श्रीनगर पुल में दरारें

Fri, 30 Aug 2024 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2024 11:13 PM IST
सार


आरएस पुरा के चकरोई में वीरवार रात एक मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उधर, उधमपुर शहर में मकान की दीवार ढह गई। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Rain becomes a disaster in Jammu-Srinagar Mughal Road closed after landslide car rider dies
जम्मू-कश्मीर हाईवे - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश आफत लेकर आई। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को राजोरी-पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आने से कार सवार की मौत हो गई। मुगल रोड यातायात के लिए बंद कर दिया है। राजोरी के बुद्धल में फिसलन से मेटाडोर पलटने से सात सवार घायल हो गए। पुलिस व एसडीआरएफ ने अनंतनाग के पेथनम्बल स्थित लिद्दर नाले में फंसे दंपती समेत चार लोगों बचाया।

विज्ञापन

आरएस पुरा के चकरोई में वीरवार रात एक मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए। उधर, उधमपुर शहर में मकान की दीवार ढह गई। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुंछ के मंडी में एहतियातन स्कूल बंद रखे गए। कटड़ा में कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हुई। रुक-रुककर चॉपर ने उड़ानें भरीं। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में नदी नाले-उफान पर हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से 7 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। कई इलाकों में ठंड का अहसास हो रहा है। लिद्दर नदी में जलस्तर खतरे के निशान के पास बह रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री गिरकर 20.3, पहलगाम में 17.5 और गुलमर्ग में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में दिनभर बारिश जारी रही। उधमपुर, राजोरी, कठुआ, रामबन आदि जिलों में भी बारिश हुई। जम्मू में देर रात और तड़के बारिश के बाद हल्के बादल छाए रहे। यहां दिन का पारा 32.1 और न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव से रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। बनिहाल में अधिकतम पारा 22.8, बटोत में 22.7, कटड़ा में 29.4, भद्रवाह में 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम पारा 21.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 2 और 3 सितंबर को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर)
श्रीनगर 23.6
काजीगुंड 13.4
पहलगाम 34.7
कुपवाड़ा 20.4
कोकरनाग 32.6
जम्मू 16.9
बनिहाल 18.0
बटोत 13.0
कटड़ा 22.2
भद्रवाह 17.8
 

बाढ़ और बादल फटने की आशंका
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) शोपियां और गांदरबल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर बाढ़ व बादल फटने की आशंका जताई है। डीडीएमए के अनुसार नाला रामबियारा और सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है। इसलिए अधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष तुरंत सक्रिय कर संसाधनों को तैयार स्थिति में रखें। लोगों को नदी-नालों, ढलानों, पहाड़ी इलाकों या बाढ़ व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। गांदरबल प्रशासन ने कंगन उप-मंडल, लार, वटलर, वालिवार, चौंटवालीवार, चंथगुलाबपोरा और जिले के ऊंचे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यहां के सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं।

कई गांवों का आवागमन बाधित
श्रीनगर। भारी बारिश के कारण सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास मच्छिल रिंग पाइन में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। अधिकारियों के अनुसार लगातार बारिश से पुल में दरारें आने से कई गांवों का आवागमन और परिवहन बाधित हो गया है। लोगों को लंबे वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed