फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain and snow at many places are likely over jammu & kashmir

जम्मू कश्मीर में 6 तक मौसम रहेगा खराब

Mon, 02 Mar 2015 12:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 02 Mar 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
rain and snow at many places are likely over jammu & kashmir

रियासत में छह मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि तीन मार्च को बादल आसमान पर बने रहेंगे, जिससे हलकी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


चार मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में फुहार पड़ेगी, पांच और छह मार्च को भी राज्य में बादल घिरे रहने की उम्मीद बन रही है।

रविवार को श्रीनगर सहित जम्मू में काफी बारिश हुई और श्रीनगर में जहां 3.9 मिमी बारिश हुई, वहीं जम्मू में 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा में रविवार को 43 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी भवन साझीछत तक चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा दिनभर बाधित रही।
विज्ञापन


प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक इंच ताजा बर्फबारी हुई। पहलगाम, सोनमर्ग, काजीगुंड, जवाहर सुरंग, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, शोपियां, कुलगाम में ताजा बर्फबारी होने से पूरी घाटी इन दिनों जबरदस्त सर्दी की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थल नत्थाटाप में बर्फबारी और पत्नीटाप में बारिश हुई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बारिश और बर्फबारी के बीच रविवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन चलाए गए, जिसमें 3600 वाहन जम्मू आए।

एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय कोतवाल का कहना है कि मौसम ठीक रहा तो सोमवार को जम्मू से श्रीनगर एकतरफा वाहन जा सकते हैं।

राजोरी में जहां बारिश हुई वहीं, मुगलरोड, पीर की गली के साथ साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कठुआ जिले में पूरा दिन बारिश व बनी बिलावर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।


किश्तवाड़ जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी व शहरी इलाकों में बारिश हुई। श्रीनगर का न्यूनतम पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य 1 डिग्री से अधिक रहा, जबकि अधिकतम पारा 4.9 डिग्री रहा जो सामान्य 10 डिग्री से पांच डिग्री गिर गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान  12.9 डिग्री रहा जो सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री पारा गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed