फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway station

रेलवे स्टेशन पर ‘नो बिल नो पेमेंट’ अभी कागजों तक ही है सीमित

विज्ञापन
railway station
जम्मू। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने स्टाल पर ‘नो बिल नो पेमेंट’ नियम लागू होने के बाद भी यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। यहां किसी भी स्टाल से सामान खरीदने पर विक्रेता उक्त सामान का बिल नहीं देता है। रेलवे का नो बिल नो पेमेंट की जमीनी हकीकत इस बात से पता चलती है कि अधिकतर स्टाल संचालकों के पास न बिलिंग मशीन है और न ही बिल कापी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म और परिसर में 40 के करीब स्टाल हैं। इनमें खाना, किताबें, फल, खिलौने आदि की दुकानें हैं। मंगलवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि जन आहार के अलावा अन्य किसी स्टाल से सामान खरीदने पर बिल नहीं मिलता है। वीआईपी गेट के एस्केलेटर के साथ वाली दुकान के संचालक से जब सामान का बिल मांगा तो उसने मना कर दिया। जब उससे पूछा कि बिल क्यों नहीं देते, तो उसने कहा कि कितने का सामान लेना है। इसके बाद बात 150 रुपये के सामान लेने की हुई, फिर भी बिल देने से मना कर दिया। दुकानदार ने कहा कि ज्यादातर यात्री 10 से 20 रुपये का सामान लेते हैं। ऐसे में उन्हें क्या बिल देना। इसके बाद जब खिलौने वाले दुकानदार से बात की, तो उसने कहा कि पेटीएम लगा है, उससे पे कर दो। लेकिन जब बिल मांगा, तो उसने कहा कि हमारे पास बिल नहीं है, वह ठेकेदार के पास होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर केवल जन आहार में ही खाना या अन्य सामान खरीदने पर बिल मिलता है। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगे स्टाल पर यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रेलवे बोर्ड के आदेश हैं। हमने सभी स्टालों पर पेटीएम क्यूआर कोर्ड लगाए हैं। इससे यात्री आनलाइन भुगतान कर सकते हैं। सभी स्टाल पर जागरूकता के लिए नो बिल नो पेमेंट के स्टीकर लगाए हैं। कुछ दिनों में हालात बदले दिखेंगे, इसको लेकर हम काफी गंभीर हैं।
-प्रदीप, कामर्शियल अधिकारी, जम्मू रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed