फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway station

Jammu News: एससी कोच में आरएसी के दोनों यात्रियों को अब मिलेगा कंबल और ताकिया

विज्ञापन
railway station
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। ठंड में ट्रेनों के एसी कोच में अब आरएसी टिकट वाले दोनों यात्रियों को बेडरोल किट (कंबल और तकिया) की सुविधा दी जा रही है। रेलवे बोर्ड से मिले निर्देश के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में भी यह सुविधा शुरू कर दी है। पहले एसी कोच में जिन यात्रियों के पास आरएसी यानी हाफ बर्थ टिकट होती थी, उन्हें लिनेन (चादर, तकिया, कंबल) नहीं मिलता था। एसी में रिजर्वेशन कराते समय ही यात्रियों से बेडरोल किट का भुगतान करा लिया जाता था, लेकिन आरएसी टिकट वाले यात्रियों को एक ही बेडरोल किट दी जाती थी। अब दोनों यात्रियों को सफर के दौरान बेडरोल किट उपलब्ध कराई जा रही है। अगर एसी कोच में अटेंडेंट बेडरोल नहीं देता है तो यात्री उसकी शिकायत टीटीई से कर सकते हैं। यह व्यवस्था अभी सिर्फ एसी शयनयान कोच के आरएसी यात्रियों को दी जा रही है। जबकि एसी चेयरकार कोच में यह सुविधा नहीं है। जम्मू रेलवे स्टेशन में बेडरोल सुपरवाइजर ने बताया कि एसी कोच में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को बेडरोल किट दी जा रही है। एसी कोच में सभी अटेंडेंट को रेलवे बोर्ड के नए आदेश से अवगत करवाया गया है। ठंड के यात्रियों को इस सुविधा से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed