{"_id":"64d2a144d3e1f9439a01ed54","slug":"railway-security-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-177695-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सादी वर्दी में कर्मियों की रेलवे स्पेशल ब्रांच बनाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सादी वर्दी में कर्मियों की रेलवे स्पेशल ब्रांच बनाने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला स्पेशल ब्रांच की तरह रेलवे स्पेशल ब्रांच बनेगी। रेलवे पुलिस के एडीजीपी सुनील कुमार ने मंगलवार को एसएसपी स्तर के अफसरों के साथ बैठक करते हुए यह आदेश दिया। स्पेशल ब्रांच रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा, चोरियों, अन्य आपराधिक घटनाओं का पता लगाने और उन पर अंकुश लगाने के साथ मामलों को सुलझाने का काम करेगी। साथ ही ट्रेनों के जरिए नशा तस्करी को रोकने में भूमिका निभाएगी। टीम में मौजूद कर्मी सादी वर्दी में रहेंगे। एडीजीपी ने कहा कि विभाग के पास जो एडवांस नफरी है उसका इस्तेमाल स्पेशल ब्रांच के तौर पर करें।
बैठक में अमरनाथ यात्रा और आजादी दिवस पर सुरक्षा को लेकर भी मंथन किया। एडीजीपी ने रेलवे लाइन की सुरक्षा पर जोर देकर कहा कि गश्त बढ़ाएं। यहां डीआईजी हसीब उर रहमान, एसएसपी रेलवे कटड़ा संजय कोतवाल और एसएसपी रेलवे जम्मू मोहन कैथ मौजूद रहे। इससे पहले कटड़ा और जम्मू के एसएसपी ने सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी।