फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway's big gift for tourists, many special trains run for those coming to Jammu-Kashmir

रेलवे का पर्यटकों के लिए बड़ा तोहफा, जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए चलाई कई स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Dec 2019 09:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 21 Dec 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Railway's big gift for tourists, many special trains run for those coming to Jammu-Kashmir
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
सर्दी के मौसम में उत्तर रेलवे विंटर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसमें 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल से कटड़ा तक 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार देर रात 11 बजे चलेगी जो अगले दिन दोपहर दो बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04402 कटड़ा से 24 से 14 जनवरी प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 11:30 पर चलेगी जो अगले दिन दोपहर 2:20 पर आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 14 फेरे लगाएगी। 
विज्ञापन


वहीं 04612/04611 डुप्लीकेट बेगमपुरा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी साप्ताहिक ट्रेन चलेगी जो कुल आठ फेरे लगाएगी। वहीं 04409/04410 डुप्लीकेट जम्मू मेल दिल्ली जंक्शन-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा कुल 22 फेरे लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे की देरी से पहुंची झांसी- जम्मू तवी एक्सप्रेस, कोहरा बना कारण

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटतीफी की सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को जम्मू आने वाली पांच ट्रेनों अपने तय समय से कई घंटो की देरी से पहुंची। इसमें 04193 झांसी - जम्मू तवी अपने तय समय से सात घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। वहीं जम्मू से दो घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेनों की लेटतीफी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटो का समय लग रहा है। 

जम्मू रेलवे स्टेशन पर आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों की कोहरे से प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को 12413 अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस अपने तय समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से जम्मू पहुंची। वहीं 12469 कानपुर-जम्मू तवी अपने तय समय से तीन घंटे, 15097 भगलपुर-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट की देरी से जम्मू पहुंची।

कड़ाके की ठंड में देरी की लेटतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्री विश्राम गृह में खिड़कियों की शीशे नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी है। सर्दी के मौसम होने के बावजूद भी रेलवे प्रबंधक ने इस और ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं सुबह के समय घने कोहरे के कारण जम्मू एयरपोर्ट से कई उड़ाने भी प्रभावित हो रही है। सुबह के समय उड़ाने भरने वाली उड़ाने देरी से उड़ रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed