फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway

अब चलती ट्रेन में यात्री बुक कर पाएंगे बर्थ

विज्ञापन
railway
जम्मू। अब टिकट कंफर्म नहीं होने के झंझट से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्री अब चलती ट्रेन में बर्थ बुक करने के साथ ही सीट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसी कड़ी में जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ ट्रेन के सभी चार टीटीई को टैबलेट सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए रेलवे की ओर से टीटीई को टैबलेट की तर्ज पर हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) दिए जा रहे हैं। इससे टीटीई टिकट की जांच करने के साथ खाली पड़ी सीटों की जानकारी भी अपलोड करेंगे। इसका फायदा अगले स्टेशन पर मौजूद या ट्रेन में सफर कर यात्री को मिलेगा जो करंट बुकिंग काउंटर से टिकट ले सकेगा। इस पहल से टिकट जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ ही बिना कंफर्म सीट के यात्रा कर रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू से रवाना हुई जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ ट्रेन के सभी चार टीटीई को जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक उचित सिंघला ने यह टैबलेट सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि अब टीटीई ट्रेन में हाईटेक रूप से यात्री टिकट की जांच करे सकेंगे। टैबलेट पर ही ऑनलाइन चार्ट उपलब्ध होगा। सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैबलेट के माध्यम से ये मिलेंगी सुविधाएं
टीटीई ट्रेन में सफर करने वाले और खाली पड़ी सीटों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेगा। इसके बाद यह जानकारी तुरंत करंट बुकिंग काउंटर में उपलब्ध होगी, जिससे अगले स्टेशन पर बुकिंग के लिए यात्री को सुविधा मिलेगी। टीटीई को आवंटित ट्रेन और कोचेज की भी ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। रिकॉर्ड सेव रहेगा। नई व्यवस्था के लागू होने से 10 साल तक चार्ट के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed