फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway,development,jammu news

रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग हॉल और महिलाओं से जुड़ी सुविधाएं बढ़ेंगी

विज्ञापन
railway,development,jammu news
जम्मू। जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल और महिलाओं से जुड़ी सुविधाएं बढे़ंगी। शनिवार को फिरोजपुर मंडल की डीआरएम सीमा शर्मा ने जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन का दौरा कर इसके लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए। डीआरएम का कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश में यह उनका प्रदेश का पहला दौरा था। दौरे के दौरान उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, प्रशासिनक कार्यालय, वाशिंग लाइन, सिक लाइन, वेटिंग हॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से उधमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां पर कामकाज का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि यह नियमित निरीक्षण था। जम्मू रेलवे स्टेशन पर सफाई के साथ-साथ अन्य सुविधाएं काफी अच्छी हैं, लेकिन इनमें और सुधार की जरूरत है। कोविड के बाद अब ट्रेनें नियमित रूप से चल रही हैं, ऐसे में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी उन्होंने यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया है और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। डीआरएम शनिवार सुबह फिरोजपुर से जम्मू पहुंची थीं।
विज्ञापन

---
एनआरएमयू ने डीआरएम को सौंपा मांगपत्र
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के सचिव कॉमरेड शैंबर सिंह के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने डीआरएम को मांगपत्र सौंपा। इसमें हैल्थ यूनिट में स्थायी चिकित्सक को नियुक्त करने, गंभीर मामलों के मरीजों को श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल में रेफर करने, जम्मू, उधमपुर और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की कमी पूरी करने, तीन वर्षों से लंबित ओवरटाइम अलाउंस जारी करने, रेलवे क्वाटरों की स्थिति में सुधार करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed