{"_id":"59a817954f1c1b10278b495f","slug":"rail-services-resume-again-after-haryana-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हिंसा के बाद एक बार फिर से पटरी पर लौटी पड़ोसी राज्यों की रेल सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हिंसा के बाद एक बार फिर से पटरी पर लौटी पड़ोसी राज्यों की रेल सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
रवाना हुईं सभी ट्रेनें
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हालात सामान्य होने पर रेल सेवा पूर्ण तरीके से बहाल कर दी गई है। पांचवें दिन जम्मू से आने-जाने वाली ट्रेनें चलनी शुरू हो गई हैं। सभी ट्रेनों के पहुंचने पर स्टेशन में यात्रियों की भीड़ दिखी। नॉर्दन रेलवे की ठप हुई रेल सेवा बुधवार को पूरी तरह से बहाल होने के बाद यात्रियों को राहत मिली। हरियाणा में बवाल के बाद वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले भक्तों की संख्या कम हो गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को कुल 18 में से 17 ट्रेनें पहुंची। गुवाहाटी में बाढ़ होने के कारण एक ट्रेन प्रभावित रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी गाड़ियों के एसी कोच में अभी यात्रियों की कमी है। स्लीपर में यात्रियों की वेटिंग बढ़ने लगी है। आमतौर पर यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक पर कम ही यात्री दिखाई दिए।
विज्ञापन
सोमवार तक रद्द होने वाली गाड़ियों के टिकट का रिफंड यात्रियों को दिया गया। मंगलवार को रद्द होने वाली गाड़ियों के टिकट का रिफंड आज तक यात्री ले सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि स्टेशन से बुधवार को सभी ट्रेनें आईं और गईं। आने वाले एक-दो दिन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन