{"_id":"6990e8044797a8ec790d2b83","slug":"raid-on-spa-center-jammu-news-c-10-lko1027-837027-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्पा सेंटर में छापा, बिना \nसत्यापन के मिले कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्पा सेंटर में छापा, बिना सत्यापन के मिले कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जिला प्रशासन ने जारी किया था आदेश, नरवाल में भी दे चुकी पुलिस दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक कॉलोनी पुलिस ने ग्रेटर कैलाश में एक स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान यहां पर बाहरी राज्यों से काम कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन न होने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कर्मचारियों का रिकाॅर्ड मांगा लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रेड के दौरान सभी स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन की ओर से स्पा सेंटरों के संचालकों को आदेश दिए हैं कि उनके यहां काम करने वाले स्टाफ का सत्यापन कराएं। साथ ही शपथ पत्र देने का भी आदेश दिया गया है। नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। तीन दिन पहले नरवाल में एक स्पा सेंटर में दो विदेशी युवतियों को पुलिस ने पकड़ा था। अब ग्रेटर कैलाश में कार्रवाई हुई है। साथ ही सेंटर में शपथ पत्र देने सहित नियम पूरे करने की हिदायत भी दी गई है।