फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raid

शहर के पांच स्थानों पर सीबीआई का छापा

विज्ञापन
raid
जम्मू। फर्जी गन लाइसेंस मामले में सीबीआई की दिल्ली से आई टीम ने शहर के पांच स्थानों पर दबिश दी है। इस दौरान एक आईएएस अफसर समेत दर्जनभर गन हाउस का रिकार्ड खंगाला गया और जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जम्मू के गांधी नगर, डिग्याना, बनतालाब, सरवाल और रेलवे स्टेशन के पास सीबीआई ने दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि आईएएस अफसर रामास्वामी के गांधी नगर स्थित आवास पर भी सीबीआई ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को सीबीआई की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उक्त जगहों पर दबिश और गन कारोबारियों से पूछताछ की गई। मामले की जांच सीबीआई के पास आने के बाद से जम्मू में यह सीबीआई की छठी कार्रवाई है। इससे पहले टीम आईएएस अफसर शाहिद इकबाल और उनके भाई के जम्मू स्थित घर पर दबिश दे चुकी है। चार लाख फर्जी गन लाइसेंस मामलों की सीबीआई जांच कर रही है, जिसमें कई आईएएस अफसर सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके कार्यकाल में गन लाइसेंस रेवड़ी की तरह बांटे गए। ऐसे ऐसे लोगों को लाइसेंस दिए गए, जो जम्मू कश्मीर के रहने वाले ही नहीं। कई गन हाउस मालिकों ने भी फर्जी गन लाइसेंस बनाकर बेचे। अफसरों की मिलीभगत से लाइसेंस बनाए जाते थे और हजारों रुपये लेकर इन्हें बेच दिया जाता था। मामला कोर्ट में आने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इस बारे में सीबीआई के पास दो केस दर्ज हैं। सीबीआई की ओर से मामले में संलिप्त कई नामों की सूची जल्द ही जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed