फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rahul Gandhi visit to Ladakh extended till Aug 25

Leh Ladakh : राहुल गांधी अब 25 अगस्त तक रहेंगे लेह-लद्दाख में, पैंगोंग झील के किनारे मनाएंगे पिता का जन्मदिन

Fri, 18 Aug 2023 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 02:03 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit to Ladakh extended till Aug 25
Rahul Gandhi at Leh - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लेह-लद्दाख दौरा अब दो दिन से बढ़कर 25 अगस्त तक हो गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। 

विज्ञापन


5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जे-के में विभाजित किए जाने के बाद से राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है। अपने प्रवास के दौरान वह करगिल मेमोरियल भी जाएंगे और युवाओं से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


सूत्र ने आगे कहा कि वह लेह में एक फुटबॉल मैच भी देखेंगे। राहुल अपने कॉलेज के दिनों में फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। वह 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी)-कारगिल चुनाव की बैठक में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 10 सितंबर को होने वाले कारगिल परिषद चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है। राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख पहुंचे और लेह हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

गौरतलब है कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लेह नहीं जा सके थे। उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कहा था कि वह जल्द ही लेह का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed