फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rahul gandhi jammu visit target modi government on inflation unemployment and others

राहुल गांधी बोले: मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है, मैं एक कश्मीरी पंडित हूं

Fri, 10 Sep 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 12:48 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। गौरतलब है कि अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू संभाग का यह पहला दौरा है।

विज्ञापन
rahul gandhi jammu visit target modi government on inflation unemployment and others
राहुल गांधी का जम्मू दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। राहुल ने 'जय माता दी' के जयघोष से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद मीडियो को मित्रों शब्द से संबोधित किया, फिर तंज कसते हुए कहा कि मैंने मित्रों शब्द से संबोधित तो कर दिया लेकिन ये मित्रों जैसा काम नहीं करते। ये हमारे मित्रों का काम न करके उनके मित्रों का काम करते हैं।

विज्ञापन


इस सरकार ने जम्मू-कश्मीर के भाईचारे पर आक्रमण किया
राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर आया हूं और जल्द ही लद्दाख भी जाना चाहता हूं। मैंने श्रीनगर में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आते ही मुझे लगता है कि मैं घर आया हूं। ये प्रदेश(यूटी) पहले राज्य था, इसका मेरे परिवार से पुराना रिश्ता है। यहां आकार मुझे बहुत खुशी होती है। लेकिन दुख इस बात का है कि जो आपकी संस्कृति है, उसे भाजपा और आरएसएस तोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार ने जम्मू-कश्मीर के भाईचारे पर आक्रमण किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



देवी के तीन रूपों का राहुल गांधी ने इस तरह किया वर्णन
राहुल गांधी ने कहा कि माता वैष्णो देवी के धाम में दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी विराजमान हैं। दुर्गा वो शक्ति हैं जो रक्षा करती हैं। लक्ष्मी जी लक्ष्य को पूरा करती हैं और सरस्वती जी ज्ञान देती हैं। ये तीनों शक्तियां जब घर और देश में होती हैं तो तरक्की होती है। जीएसटी, नोटबंदी और किसानों के लिए लाए गए कानूनों से भारत में माता लक्ष्मी की शक्ति घटी है। हिंदुस्तान के हर संस्थान में आरएसएस के लोग बैठाए गए हैं, जिससे माता सरस्वती की शक्ति घटी है। लोगों को भाजपा से सवाल पूछना चाहिए कि माता की शक्तियों को आप क्यों नष्ट कर रहे हैं।


मैं और मेरा परिवार कश्मीरी पंडित, अपने भाइयों की हम मदद करेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि आज मैंने अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से बात की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हम लोगों से केवल छलावा किया है। मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आपकी मदद करेंगे। मैं भी कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार भी कश्मीरी पंडित है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा से जम्मू पहुंचा राहुल का फैन: बोला- जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बन जाते...नंगे पांव रहूंगा    

अनुच्छेद-370 हटने के बाद प्रदेश का दूसरा और जम्मू संभाग का पहला दौरा
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू संभाग का यह पहला दौरा है। पिछले एक महीने में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर वे दूसरी बार आए हैं। इससे पहले वे नौ व 10 अगस्त को श्रीनगर आए थे जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया था। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। कटड़ा से भवन तक वे पैदल ही गए। शाम की आरती में शामिल होने के बाद वे रात को ही जम्मू आ गए थे। दर्शन के बाद भवन से अर्धकुंवारी तक बैटरी कार से आए राहुल ने शेष रास्ता पैदल ही तय किया। रास्ते में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे कई यात्रियों से बात की। अपने बीच पाकर भक्तों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी के दर पर राहुल गांधी: पद यात्रा के दौरान अपनी सादगी से जीता इन लोगों का दिल, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed