{"_id":"6084fae57e17e31d0042ffc8","slug":"radio-classes-will-start-next-week-for-students-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से शुरू होंगी रेडियो कक्षाएं, स्मार्टफोन- इंटरनेट की सुविधा न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से शुरू होंगी रेडियो कक्षाएं, स्मार्टफोन- इंटरनेट की सुविधा न होने से परेशानी
Sun, 25 Apr 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:45 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए निदेशालय फिलहाल कम्युनिटी क्लासेस नहीं लगा रहा है, लेकिन तय समय तक स्कूल नहीं खुले तो विभाग कम्युनिटी क्लासेस फिर से शुरू करने विचार करेगा।
विज्ञापन
रेडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं। बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव नहीं पड़े, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रभावी नहीं है। ऐसे छात्रों तक अपन पहुंच के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू अगले सप्ताह से रेडियो कक्षाएं शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
निदेशालय ने कक्षाओं के आयोजन को लेकर खाका लगभग तैयार कर लिया है। नौवीं-दसवीं और ग्यारहवी-बारहवी कक्षां की नियमित कक्षाएं अब रेडियो और डीडी कश्मीर पर भी लगेंगी। इंटरनेट की सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को रेडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभाग रेडियो का सहारा लेकर हर घर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। स्कूल निदेशालय ने कक्षाओं के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। हालांकि, विभाग ने अभी कक्षाओं का टाइम टेबल जारी नहीं किया है, लेकिन विभाग अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें